" EARTH DAY JANKARI" पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है इसके बारे में जानकारी व पृथ्वी दिवस के निबंध .



"पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है इसके बारे में जानकारी"

पृथ्वी दिवस एक प्रती वर्ष पूरी दुनिया में मनाए जाने वाला आयोजन है, जिसे 22 अप्रैल को पूरे विश्व भर में पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्थन प्रकट करने के लिए आयोजित किया जाता रहा है। इसकी शुरुआत अमेरिका के सीनेटर जेराल्ड नेल्सन  के द्वारा वर्ष 1970 मे एक पर्यावरण शिक्षा उद्देश्य  के रूप की गई थी। उसके बाद आज इसे 192 से अधिक देशों में हर साल मनाया जाता रहा है। यह दिनांक उत्तरी गोलार्द्ध में वसंत और दक्षिणी गोलार्द्ध में शरद का मौसम की प्रतीक है।  संयुक्त राष्ट्र मे पृथ्वी दिवस को हर वर्ष मार्च के विशेष अवसर पर #वर्ष का वह समय जब दिन और रात बराबर होते हैं#उस अवसर पर मनाया जाता है, यह अक्सर 20 मार्च के लगभग होता है, यह एक अच्छी परम्परा है जिसकी शुरुआत सामाजिक कार्यकर्ता जॉन मक्कोनेल के द्वारा की गई थी।

सांप के काटने की हैरान करने वाली घटना 

पृथ्वी दिवस के निबंध .

पृथ्वी दिवस का महत्व आज के समय में इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि, इस दिन हमें दुनिया भर मैं  ग्लोबल वार्मिंग के बारे में पर्यावरण विशेषज्ञों के माध्यम से पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव प्रभाव के बारे में पता चलता है। पृथ्वी दिवस जीवन के लिए पृथ्वी की प्राकृतिक संपदा को बचाने व पर्यावरण को ठीक रखने के बारे में जिम्मेदारी  की जागरूकता उत्पन्न करता है। विश्व में जनसंख्या वृद्धि ने प्राकृतिक संसाधनों पर अत्यधिक बोझ डाला है, पृथ्वी पर मौजूद  प्रकृति के संसाधनों के सही व संतुलित उपयोग के लिए पृथ्वी दिवस जैसे कार्यक्रमों व आयोजनों का महत्व बहुत बढ़ गया है।

आज प्रकृति के प्रति लोगों की अनदेखी होने के कारण दुनिया भर में ग्लोबल वार्मिंग के कारण मौसम में खतरनाक परिवर्तन हो रहे हैं .जिससे मानव सभ्यता पर खतरा उत्पन्न होने की संभावनाओं को बल मिलता है .पृथ्वी दिवस जैसे कार्यक्रम हमें यह याद दिलाते हैं .कि पृथ्वी पर पर्यावरण के संसाधनों का संरक्षण भी आने वाली पीढ़ियों के लिए बहुत ही अधिक आवश्यक है .पूरी दुनिया के लोगों को इसमें सम्मिलित होना चाहिए आज मनुष्य में गिरते स्वास्थ्य का कारण एक कारण पर्यावरण प्रदूषण भी है. आज के दिन हमें यह निर्णय करना चाहिए और यह सोच बनानी चाहिए .कि हम सभी लोगों को इसके प्रति जानकारी उपलब्ध कराएं लोगों को प्रेरित करें कि वह पर्यावरण प्रदूषण जैसी समस्याओं पर गौर करें और अधिक से अधिक प्राकृतिक संसाधनों का संतुलित रूप से उपयोग करें .इसके लिए पृथ्वी पर पेड़ लगाना .जल का संरक्षण करना वायु प्रदूषण को कम से कम करना ध्वनि प्रदूषण पर भी नियंत्रण करना ऐसे और भी बहुत विषय  है इनके प्रति हमें ध्यान देना होगा आज पृथ्वी दिवस पर आओ हम सभी निर्णय करें

आश्चर्यचकित करने वाली ऑपरेशन सर्जरी-सब हैरान रह गए थे. 

Comments

Popular posts from this blog

Steer Clear of Costly Mistakes After a Car Accident: Expert Tips for Protecting Your Rights and Recovery

शाहरुख खान कि फिल्म जवान के 8 जबरदस्त डायलॉग Jawan movie hindi 8 dialouge

रक्षा बंधन के बारे में 60 रोचक तथ्य,60 facts about raksha Bandhan with FAQ and essay on Raksha Bandhan.