10 पैसे 1970 के सिक्के की बनावट के बारे में जानकारी!


 10 Paise 1970 Coin Price Design Detail.

यह 10 पैसे 1970 का सिक्का एक स्टैंडर्ड सरकुलेशन कॉइन है, इस प्रकार के 10 पैसे के सिक्कों को वर्ष 1968 से लेकर 1971 के समय में जारी किया गया था, इन सिक्कों को बनाने के लिए मिंट द्वारा मुख्य रूप से निकल एवं ब्रास के धातु का उपयोग किया गया है, इन सिक्कों का वजन 4.3 ग्राम होता है, इनका डायमीटर का साइज 23 एम.एम.का होता है, एवम् यह आकृति में सुला आकार के होते हैं,यानी इसके आठ किनारे होते हैं, एंव इस सिक्के की एज स्मूथ होती है!


10 पैसे 1970 के सिक्के की बनावट के बारे में जानकारी (10 Paise 1970 Coin Design Detail)


इस 10 पैसे के सिक्के के एक तरफ के साइड पर इसके मध्य में 10 का अंक अंकित किया गया है, इसके नीचे हिंदी भाषा में दस पैसे लिखा है, इसके नीचे 1970 इसका मीटिंग वर्ष अंकित किया गया है, एवं इसके नीचे इसका मिंट मार्क अंकित है जहां यह Coin बनाया गया है, उस मिंट का मार्क दर्शाया गया है, सिक्के के ऊपरी तरफ रुपए का दसवां भाग हिंदी भाषा में लिखा गया है, इसको पलटने पर दूसरी और इसके मध्य में अशोक स्तंभ की आकृति को अंकित किया गया है, किनारे के एक तरफ की साइड पर भारत को हिंदी भाषा में लिखा गया है,एवम दूसरी तरफ अंग्रेजी भाषा में INDIA लिखा गया है!


10 पैसे 1970 सिक्के की कीमत के बारे में जानकारी.(10 Paise 1970 Coin Price)


ऐसे पीतल के 10 पैसे के सिक्के की कीमत अनेकों बार लोग कमेंट में पूछते हैं,आपको बताना चाहता हूं कि, ऐसे 10 पैसे के पीतल वाले सिक्के सामान्य कोइन की श्रेणी में आते हैं, एवम् इनकी यू.एन.सी. कंडीशन में कीमत 5 से लेकर 20 रुपए तक की हो सकती है! सिक्कों को बेचने के लिए आप इनके बारे में ऑनलाइन सारी जानकारी प्राप्त करें, कैसे इनकी ग्रेडिंग की जा सकती है, क्योंकि ग्रेडिंग हर पुराने सिक्के की सही कीमत को निर्धारित करती है, एवं पुराने सिक्कों के बारे में भारत में तेजी से लोगों के बीच इस विषय के बारे में रुचि बढ़ने लगी है, जिससे कि पुराने एवं यूनिक आइटम्स को भी महत्व देने लगे हैं,व इनकी अच्छी कीमत में यह बेचे खरीदे जाने लगे हैं, हमारी वेबसाइट पर हम लोगों को सही राय और उनका सही मार्गदर्शन करना चाहते हैं, इसलिए हम किसी भी कॉइन की कीमत आपको करोड़ों और लाखों रुपए बताने से पहले उसके बारे में अनुसंधान करते हैं! और आपसे भी निवेदन करते हैं कि, आप भी इस विषय के बारे में सही जानकारियों के अनुसार ही निर्णय करें कि कैसे पुराने सिक्के बेचे और खरीदें!


नोट:-उपरोक्त जानकारी में सावधानी बरती गई है, परंतु इसमें उपलब्ध  तथ्य इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी से प्रेरित होते हैं,पाठकों से निवेदन है कि, अपने विवेक से काम ले और प्रमाणित एवं वैधानिक जानकारी को ही विश्वसनीय माने उसके अनुरूप ही अपने निर्णय लें!

Comments

Popular posts from this blog

Steer Clear of Costly Mistakes After a Car Accident: Expert Tips for Protecting Your Rights and Recovery

शाहरुख खान कि फिल्म जवान के 8 जबरदस्त डायलॉग Jawan movie hindi 8 dialouge

रक्षा बंधन के बारे में 60 रोचक तथ्य,60 facts about raksha Bandhan with FAQ and essay on Raksha Bandhan.