10 पैसे 1972 के सिक्के किमत, 10 Paise 1972 Coin Price.


 10 Paise Coin Sikke 1972 Coin Price.


10 पैसे 1972 के यह सिक्के वर्ष 1971 से लेकर 1982 के समय में बनाए गए थे,और यह सिक्का वर्ष 1972 में बना हुआ है, यह standard सर्कुलेशन कौईन है,जिसको बनाने में प्रमुख रूप से एलमुनियम धातु का उपयोग किया गया है, इस सिक्के  का डायमीटर 25.91 एम.एम. का होता है,और इसका थिकनेस 1.92 एम.एम. होता है,इस सिक्के का वजन 2.27 ग्राम होता है, इस सिक्के का आकार Scalloped होता है, यानी यह 12 किनारा वाला सिक्का होता है, इसकी ऐज-स्मूथ होती है, एव यह सिक्के मुख्य रूप से कोलकाता मिंट, हैदराबाद मिंट और मुंबई मिंट में बनाए गए थे!


10 Paise 1972 Coin की डिजाइन के बारे में जानकारी!


एक सिक्के के एक तरफ की साइड पर बीच में 10 का अंक बनाया गया है, इसके नीचे इसका मीटिंग वर्ष 1972 अंकित किया गया है, इसके एक तरफ के किनारे पर हिंदी भाषा में पैसे लिखा हुआ है,व दूसरी तरफ के किनारे पर अंग्रेजी भाषा में PAISE लिखा हुआ है, Sikke के किनारों के तरफ फूल और पत्तियों की बेहद ही सुंदर आकर्षक डिजाइन बनाए गए हैं!


सिक्के को पलटने पर आप देखेंगे कि इसके मध्य में अशोक स्तंभ की आकृति बनाई गई है, एवं एक तरफ भारत को हिंदी भाषा में लिखा गया है, दूसरी तरफ INDIA अंग्रेजी भाषा में लिखा गया है! इस तरफ के किनारों पर भी गोलाकार में फूल पत्तियों की वही डिजाइन बनाए गए हैं, जो बेहद सुंदर और आकर्षक Look इस सिक्के को देते हैं, इस sikke की खास बात यह है कि, यह 12 किनारों वाला सिक्का है, और अगर आप भी ऐसे कोई Sikke के बारे में जानते हैं, जिसके किनारे 12 होते हैं, या उससे ज्यादा होते हैं ,तो आप जरूर हमें कमेंट सेक्शन में बताइएगा!



 10 पैसे 1972 के सिक्के की कीमत के बारे में जानकारी! 10 Paise 1972 Coin Price


इस प्रकार के वर्ष 1972 में बने 10 पैसे के Sikke की कीमत U.N.C. कंडीशन में 20 रुपए से लेकर 30 रुपये तक हो सकती है, लेकिन हम बात करेंगे अब उन सिक्कों के बारे में जो 10 पैसे के होते हैं, और कीमती माने जाते हैं! इन 10 पैसे  के sikke के सिक्कों में सबसे पहला सिक्का है, वर्ष 1973 में बनाया गया हैदराबाद मिंट  का सिक्का जिसकी UNC CONDITION में कीमत 300 रुपये तक हो सकती है!


 उसके बाद दुसरे अन्य सिक्का हैदराबाद मिंट का और यह सिक्का है ,वर्ष 1974 में जारी हुआ सिक्का, इसकी कीमत भी 250 रुपये तक हो सकती है! इसके बाद जो सिक्का  कोलकाता मिंट का यु.एन.सी. कंडीशन में हो और वर्ष 1970 में बनाया गया हो तो उसकी कीमत भी 300  रुपए तक हो सकती है!


तो आप की अपने-अपने सिक्कों को बेचना चाहते हैं, तो किसी‌ विश्वसनीय व प्रमाणित और सही व्यक्ति से ही संपर्क करें!

Comments

Popular posts from this blog

Steer Clear of Costly Mistakes After a Car Accident: Expert Tips for Protecting Your Rights and Recovery

शाहरुख खान कि फिल्म जवान के 8 जबरदस्त डायलॉग Jawan movie hindi 8 dialouge

रक्षा बंधन के बारे में 60 रोचक तथ्य,60 facts about raksha Bandhan with FAQ and essay on Raksha Bandhan.