25 पैसे 1986 का सिक्का इसके बनावट के बारे में जानकारी!


 25 paise 1986 Coin Price and Design Detail Hindi.


यहां पर दर्शाए गए 25 पैसे का सिक्का वर्ष 1986 के समय में वर्ष में जारी हुआ था, इस प्रकार के सिक्कों को वर्ष 1972 से लेकर 1990 तक के समय में जारी किया गया था,यह स्टैंडर्ड सरकुलेशन कॉइन होता है, एवम् इसको बनाने के लिए मिंट द्वारा मिश्र धातु के रूप में कॉपर और निकल का उपयोग किया गया था, इस सिक्के का वजन 2.5 ग्राम होता है, इसकी थिकनेस 1.36 एम.एम. होती है, इसका डायमीटर 19 m.m. का होता है, आकृति में यह सिक्के गोलाकार के होते हैं, और इन सिक्कों की एज रीडेड होती है,इन सिक्कों को भारत के प्रमुख सालों में से कोलकाता मिंट, हैदराबादमिंट,मुंबई मिंट में बनाया गया था! इसके अलावा जिन सिक्कों पर सी ( "C") मार्क होता है, उन Coins को रॉयल कनेडियन मिंट ओटावा कनाडा में बनाया गया था!



25 पैसे 1986 का सिक्का इसके बनावट के बारे में जानकारी! 25 paise 1986 Coin Design Detail Hindi.


इस सिक्के की एक तरफ की साइड पर मध्य में "25"का अंक बनाया गया है, इसके नीचे वर्ष 1986 अंकित किया गया है,सिक्के की ऊपरी तरफ पैसे को देवनागरी भाषा में लिखा है, दूसरी तरफ पैसे Paise को अंग्रेजी भाषा में भी अंकित किया  है, सिक्के को पलटने पर दूसरी और इसके मध्य में अशोक स्तंभ की आकृति को अंकित किया  है, किनारे पर एक तरफ भारत हिंदी भाषा में एंव INDIA को अंग्रेजी भाषा में लिखा गया है!


25 पैसे 1986 का सिक्का इसके बनावट के बारे में जानकारी! 25 paise 1986 Coin Price Value


इन 25 पैसे के सिक्कों में जो सिक्का कीमती माना जाता है,वह Coin है- 1980 में जारी हुआ, मुंबई मिंट का Coin इस सिक्के  की कीमत 35000 रुपए से 40000 रुपये तक बताई जाती है,इसके अलावा एक अन्य Coin जो कीमती माना जाता है, वह सिक्का है! हैदराबाद मिंट द्वारा जारी हुआ सिक्का, जिसे 1993 में बनाया गया था और इसकी कीमत 1500 रुपए से लेकर 2000 रुपये तक बताई जाती है! 


यहां इस पोस्ट में ऊपर दर्शाया गया सिक्का, एक सामान्य सिक्का माना जाता है! इस सिक्के की कीमत यू.एन.सी. कंडीशन में 2 रुपए से लेकर 10 रु तक हो सकती है! अगर आप अपने पुराने सिक्कों को किसी बायर के द्वारा बेचना चाहते हैं, तो उससे पहले आप हमेशा यह निश्चित कर ले कि, कहीं आपके साथ कोई फ्रॉड नहीं हो जाए, क्योंकि आरबीआई द्वारा जारी गई चेतावनी में भी लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है!

Comments

Popular posts from this blog

Steer Clear of Costly Mistakes After a Car Accident: Expert Tips for Protecting Your Rights and Recovery

शाहरुख खान कि फिल्म जवान के 8 जबरदस्त डायलॉग Jawan movie hindi 8 dialouge

रक्षा बंधन के बारे में 60 रोचक तथ्य,60 facts about raksha Bandhan with FAQ and essay on Raksha Bandhan.