'पुष्पा 2' में खतरनाक होगा नये विलेन का रोल Allu Arjun,Fahadh Faasil Fight in Pushpa 2 की ये जानकारी उड़ा देगी होश।

  

Image credit to Mythri Movie Makers

'पुष्पा 2' में खतरनाक होगा नये विलेन का रोल, अल्लू अर्जुन के टशन को जबरदस्त टक्कर देगा, फिल्म की ये जानकारी उड़ा देगी होश।


Allu Arjun,Fahadh Faasil Fight in Pushpa 2

अल्लू अर्जुन की फिल्म Pushpa ने पिछले साल 2021में तो पूरे दुनिया में तहलका मचा दिया था.  बॉक्स ऑफिस पर भी इस मुवी ने खूब तारीफ बटोरी  और साथ में कमाई के भी बहुत सारे रिकॉर्ड बनाये एवं  तोड़े भी. साउथ के स्टाइलिश सुपर स्टार अल्लू अर्जुन एवं रश्मिका मंदाना की इस जोड़ी को इस फिल्म से दुनिया भर के सिनेमा प्रेमियों के बीच पहचान मिली. जिसके बाद पूरी दुनिया के सिनेमा प्रेमियों एवं इंडस्ट्री में इनको बहुत ज्यादा पसंद किया जाने लगा।


साउथ के सुपरस्टार रह चुके और अब दुनिया भर में भारतीयों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की आनेवाली मुवी 'पुष्पा: द रूल Pushpa: 2  इस साल की मोस्ट सबसे अवेटेड फिल्म में सबसे उपर है. दर्शकों को इस movie का इंतजार तब से है, जबसे इसका पहला भाग साल 2021- में रिलीज किया गया  था. मुवी 'पुष्पा: द राइज Pushpa: The Rise ने अपने रिलीज होते  ही बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ दिए.


आपको जानकारी शायद खुशी होगी कि पुष्पा मूवी का दूसरा भाग इसी साल आने वाला है, जिसके लिए इसको बनाने वाले मेकर्स बहुत बड़ी तैयारी में लगे हुए हैं, पुष्पा द रूल को लेकर यह भी खबर सामने आई है। और अगर मीडिया की रिपोर्ट को सही माने तो इस फिल्म में एक बेहतरीन खतरनाक खलनायक की एंट्री हो गई है। क्योंकि फिल्म के निर्माता निर्देशक दर्शकों को अचंभित करने के लिए या यूं कहे कि सरप्राइज देने के लिए इसमें बड़े नामी एक्टर की इसमें खलनायक के तौर पर एंट्री करवा सकते हैं


फिल्मी रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म का अगला शेड्यूल बेंगलुरु में दोबारा से शुरू किया जा रहा है, जिसके बारे में लगभग पूरी तैयारी हो चुकी है, खबर तो यहां तक भी सुनने को मिली है कि, बैंगलोर शेड्यूल से ही अल्लू अर्जुन एवं फहद फाजिल दोनों मुख्य स्टार फिल्म की कुछ बेहतरीन व महत्वपूर्ण दृश्य को शूट करने वाले हैं।

 

परंतु इसके बारे में फिलहाल फिल्म के मेकर्स ने  किसी प्रकार का भी कोई भी ऑफिशल स्टेटमेंट जारी करके कुछ भी नहीं बताया है, वही मेकर्स को इस मूवी की सफलता की काफी बड़ी उम्मीदें हैं, उन्हें यह पूरा यकीन है कि यह भाग दर्शकों को पहले भाग से भी अधिक रोमांचित करेगा और एक बेहतरीन लेवल का एक्शन उन्हें इस में देखने को मिलेगा।


अब इस फिल्म के बजट के बारे में आपको जानकारी देंगे तो आप हैरान रह जाने वाले हैं, क्योंकि रिपोर्ट के अनुसार फिल्म के निर्माण में प्रोडक्शन हाउस के लगभग 450 करोड रुपए लगने वाले हैं। और इतना खर्चा इस विश्वास से इस फिल्म पर किया जा रहा है, क्योंकि इस फिल्म के पहले भाग पर दर्शकों ने प्रत्येक किरदार को बहुत ही ज्यादा पसंद किया था एवं बॉक्स ऑफिस पर भी इसकी बहुत अच्छे रिजल्ट देखने को मिले थे, ऐसे में यही उम्मीद की जा रही है, कि पुष्पा-2 भी कुछ बड़े कारनामे करेगी और रिकॉर्ड बनाएगी!

पुष्पा 2 का ट्रेलर कब रिलीज होगा‌।

हालांकि इसके बारे में अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं मिली है,परंतु सूत्रों के अनुसार इस फिल्म का टीजर अप्रैल के महीने में रिलीज हो सकता है,क्योंकि बेसब्री से पुष्पा द रूल के टीजर और ट्रेलर का भी बहुत ही ज्यादा इंतजार किया जा रहा है।

 

Comments

Popular posts from this blog

Steer Clear of Costly Mistakes After a Car Accident: Expert Tips for Protecting Your Rights and Recovery

शाहरुख खान कि फिल्म जवान के 8 जबरदस्त डायलॉग Jawan movie hindi 8 dialouge

रक्षा बंधन के बारे में 60 रोचक तथ्य,60 facts about raksha Bandhan with FAQ and essay on Raksha Bandhan.